Posts

Showing posts from August, 2023

मेरा मुझ पर सितम

Image
mridula bhaskar gond    सुनती हूँ बातें तेरी पर  अनसुना कर  जाती हूँ मैं  पड़ती हूँ आँखें तेरी पर  अनपढ़ सी दिखा जाती हूँ मैं  समझती हूँ तेरी पागल सी हरकतें  पर नासमझ बन जाती हूँ मैं  महसूस करती हूँ तेरा दर्द पर बेदर्द तुझे दिखा जाती हूँ मैं  नहीं बढ़ा मुझसे नजदीकियां  या निभाने का साहस  भी रख  कहतें रहोगे तुम अपनी लाख दफा पर मुझे सुनने का सयम भी रख  पर बदलती कँहा हैं तेरी आदतें  खुद मैं ही बदलाव कर जाया करती हूँ  तुझ पर किये मेरे सितम पर  कभी खुद को रुला जाती हूँ |    
Image
mridula bhaskar gond   एक आसमा बन जा  चाँदनी से भरा  और मैं चाँद बन जाऊ  एक सपना बन जा  हकीकत की तरह  और मैं नींद बन जाऊ  एक सागर बन जा लहरों से भरा  और मैं नदी बन जाऊ  बादल बन जा  पानी से भरा  और मैं जमी बन जाऊ  बारिश बन जा  मोती की तरह  और मैं ताल बन जाऊ। ..